आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

झाबुआ 27 अप्रैल, 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल श्री जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में 27 अप्रैल 24 को ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न व्यंजन पर मतदाता जागरूक स्लोगन, नारे व प्रतीक चिन्ह को उकेरा गया। आओ करें मतदान, तिंरगा थाल वोट डाल,पहले मतदान फिर जलपान जैसे स्लोगन को विभिन्न प्रकार के स्थानीय व्यजनों के ऊपर खाद्य सामग्री से लिखकर मतदान करने का सन्देश दिया। अलग अलग साग सब्जियां व अनाजों के इस्तेमाल से एक मतदान केंद्र की आकृति भी तैयार की गई।पोषण मटका सहित पोषण आहार में दालें, अनाज ,ताजे फल ,सब्जियां गुड़ ,चना ,लाई व घर के बने भोजन का उपयोग करें व 13 मई को वोट करें का आव्हान करते हुए कार्यकर्ताओं ने शानदार प्रदर्शनी आयोजित की।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राधूसिंह बघेल, सहायक संचालक श्री अजय सिंह चौहान के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत झाबुआ में महिला बाल विकास झाबुआ परियोजना अंर्तगत परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर व सेक्टर पर्यवेक्षकों तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण प्रदर्शनी से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat