
एक नजर स्वच्छता की ओर
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर -उपनगर लालबाग वार्ड क्रमांक 47 ठोंबरे नगर मैं मकानो से निकलकर अलग-अलग जगह गंदे पानी का जमावड़ा होने से मच्छर पनप रहे| दूसरी ओर इस गर्मी में तापमान अधिक होने से उस पानी से बदबू फैल रही है| स्थाई व्यक्ति मनोज भैसारे एक भाजपा कार्यकर्ता है| और उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद पति महेंद्र सुरवाड़े सहित वार्ड के कार्यकर्ताओं को भी इसकी शिकायत हम स्थाई लोगों ने की परंतु समस्या का समाधान नहीं हो रहा मनोज भैसारे ने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत क्या यह वार्ड आता नहीं क्या हम चुनाव में वोट नहीं करते हमारे ठोंबरे नगर में ना नाली बनी है |ना रोड सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की परंतु इस समस्या का समाधान नहीं हुआ |दूसरी ओर स्थाई व्यक्ति किशोर महाजन और अनिल लोहार ने कहा कि इस गंधे पानी के जमावड़े से मच्छर पनप रहे हैं ||और यह पानी हमारे घर के सामने ही रुखा है| अगर नाली बनी रहती तो गंधे पानी का जमावड़ा नहीं होता आए दिन बच्चो को बुखार आते रहता है| दवा खाने से परेशान है |नगर निगम द्वारा कोई वार्ड में पाउडर दवाई छिड़काव भी नहीं हो रहा |