
◆ थाना नेपानगर पुलिस को मिली बड़ी चोरी ट्रेस करने में सफलता। घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने वाली महिला आरोपी को किया गिरफ्तार।
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर,आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों का शीघ्र निराकरण एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना नेपानगर पुलिस को अपराध क्रं. 336/2024 धारा 454,380 भादवि में चोरी गया मश्रुका बरामद करने एवं चोरी की महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफ़लता प्राप्त हुई है। दिनांक 26.04.2024 को फरियादी विनोद मोरे निवासी पंडित दीनदयाल नगर ने रिपोर्ट किया कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर अलमारी में रखे चांदी के जेवर 1 किलो 140 ग्राम एवं सोने के जेवर 3 तोला एवं नगदी 1 लाख 50 हजार कुल 3 लाख 71 हजार का मश्रुका चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर उक्त अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी नेपानगर के नेतृत्व में तत्काल टीम का गठन कर चोरी का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। अज्ञात आरोपी को तलाश करते मुखबिर की सूचना पर आरोपी पिंकी पति उमेश कहार उम्र 30 साल निवासी पंडित दीनदायाल नगर नेपानगर को हिरासत में लेकर सख्ती से पुछताछ की गई जिसके व्दारा चोरी का अपराध करना स्वीकार किया गया। जिसने बताया कि कुछ दिन पहले दोपहर में फरियादी के घर गई जहां उसे बिस्तर के नीचे रखी अलमारी की चाबी दिखाई दी जिससे उसने अलमारी का ताला खोलकर अलमारी के छोटे लॉकर में रखे नगदी 5-5 सौ के नोटों की 50-50 हजार रूपये की तीन गड्डीयां, चांदी के बने वजनी कड़े 03 सहित अन्य छोटे छोटे चांदी के जेवरात, सोने की 03 अंगूठियां, 01 जोडी सोने के कान के झुमके, मंगल सूत्र, छोटी 03 सोने की बालिया सभी रखे थे जो मैंने निकाल कर चोरी करके अपनी साडी में छिपा लिया तथा अलमारी का ताला लगाकर चाबी वापस बिस्तर में रख दी। सभी चोरी किया सामान मैंने अपने घर की आचार की चीनी की बरनी में छिपाकर रख दिया। आरोपिया के कब्जे से उस स्थान से उक्त जेवरात एवं नगदी कुल कीमती 3 लाख 71 हजार रूपये के जप्त किये। आरोपिया पिंकी पति उमेश कहार उम्र 30 साल निवासी पंडित दीनदयाल नगर नेपानगर को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, उनि रामचंद्र सांवले, उनि शहाबुद्दीन कुरैशी, प्र0आर0 गुरूदीप पटेल, आर0 गजेन्द्र रावत, आर0 अनिल, आर0 लालसिंग, आर0 सुरेश गोयल, म0आर0 पूनम, म0आर0 निधी की सराहनीय भूमिका रही।