
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर नि.प्र.- मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में एवं सी ई ओ जिला पंचायत व् स्वीप नोडल अधिकारी सृष्टि देशमुख के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय एवं शासकीय उर्दू उ. मा. विद्यालय लालबाग में लोकसभा निर्वाचन आम चुनाव मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने उपस्थित मूकबधिर अंध विद्यालय में बच्चो के पालक गणों ,अध्यनरत विद्यार्थियों व शासकीय उर्दू उ. मा. विद्यालय के छात्र छत्राओ व् स्टाफ को मतदान की क्या महत्ता है इस विषय पर सारगर्भित उदबोधन देकर समझाया श्री जैन ने कहा की हमे मतदान उसे करना चाहिए जो प्रान्त राष्ट्र का करे उत्थान , हर मतदाता करेगा उसे मतदान l आओ हम सब मिलकर 13 मई 2024 वार सोमवार सूरज की पहली किरण के साथ में अपने अपने घरो से निकलकर अपने अपने मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदान तो स्वयं करे ही दुसरो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करे ,तभी हम सब मिलकर शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना को साकार कर सकते है उक्त अवसर पर मूकबधिर अंध विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश अग्रवाल, प्रशांत तिवारी,PWD ब्रांड एम्बेसेडर धर्मेन्द्र भंडारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अशोक प्रसाद गुप्ता , डॉ किरण सिंह , लालबाग उर्दू शाला के अंतर्गत प्राचार्य मो. ताहिर अंसारी डॉ अशफाक अहमद खान , सलमा खान , कु. रुकमा चौहान ,मीर इफ़्तेख़ार अली के साथ साथ मूकबधिर अंध विद्यालय का समस्त स्टाफ व् बड़ी संख्या में मतदातागण व् छात्र एवं छात्राए उपस्थित थे l इस अवसर पर उपस्थित मतदाताओ को मतदान की शपथ भी महेंद्र जैन द्वारा दिलाई गई l