इटो के नीचे से निकला सिंदूर लगा पत्थर

आजाद मेव ने उठाई मंदिर बनाने की जिम्मेदारी

धर्मेंद्र भट्ट

ताल के वार्ड नंबर 2 विद्युत मंडल रोड पर ईंटों का ढेर हटाने के दौरान वार्डवासियों को सिंदूर लगा पत्थर दिखाई दिया, इसके बाद वार्ड के लोगों ने अब यहां मंदिर बनने की बात कही।

वही की रहने वाली एक महिला कला बाई घर के सामने पड़ी ईंटों को हटा रही थी तभी उन्हें सिंदूर लगा पत्थर दिखाई दिया।

वही के रहने वाली एक मुस्लिम शख्स ने उठाई मंदिर बनाने जिम्मेदारी

आजाद मेव ने कहा है कि मंदिर बनने का पूरा खर्च वो उठाएंगे। मेव ने कहा की नसीब वाले ही मंदिर मस्जिद बनाते। ये ऊपर वाले की इच्छा से शुभ कार्य होते हैं। वार्ड के लोगों की बहुत समय से इच्छा है यहां मंदिर बने। पत्थर के रूप मे मूर्ति निकली है, जिसके प्रति लोगो की आस्था है की मंदिर बने

वार्ड में नहीं हिन्दू मंदिर

ताल के वार्ड नंबर 2 में करीब 1200 मतदाता रहते हैं। विष्णु कुंवर ने बताया कि इस वार्ड में एक भी हिंदू मंदिर नहीं है। वार्डवासी पहले भी कई बार यहां पर मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर कर चुके थे। इस वार्ड में अधिकांश मजदूर वर्ग के लोग ही रहते हैं, जिस कारण मंदिर बनाने का खर्च नहीं उठा पा रहे थे।

जिस स्थान पर सिंदूर लगा पत्थर निकला है वहां की मिट्टी रविवार को माता जी के स्थान पर ले जाकर वार्डवासी यह जानेंगे की सिंदूर लगे पत्थर में कौन से भगवान का स्वरूप है। इसके लिए वार्डवासी पंडितों से भी सलाह ले रहे हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat