
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर नि.प्र.- मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन में एवं सी. ई. ओ. जिला पंचायत व् स्वीप नोडल अधिकारी सृष्टि देशमुख के मार्गदर्शन में लोकसभा आम निर्वाचन मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन आम चुनाव मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान परिसर में उपस्थित आदरणीय मतदाता गणों को मतदान की शपथ दिलाई गई l श्री जैन ने उपस्थित मतदातागणों से यह निवेदन किया की एक एक मत का महत्व है l और इस महत्व को समझते हुए प्रत्येक मतदाता को अपने निकटतम मतदान केंद्र पहुचकर मतदान अवश्य करना है l आदरणीय मतदातागणों से विनम्र अनुरोध है की की आप अपने स्वविवेक से निर्णय लेकर उत्कृष्ठ प्रत्याशी का चयन कर मतदान करे l जिससे एक सशक्त मजबूत स्थाई सरकार का गठन हो सके l हर मतदाता के लिए बड़े सौभाग्य की बात है की उसके द्वारा किये गये मतदान से सरकार का गठन होता है l और वही सरकार इस देश को चलाती है l यह प्रत्येक मतदाता के लिए बड़े गर्व की बात है l आओ हम सभी मिलकर 13 मई 2024 को सूरज की पहली किरण के साथ अपने घरो से निकलकर अपने निकटतम मतदान केंद्र पर जाकर अपना मतदान अवश्य करे lउक्त अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ किरण सिंह , अग्रणी जिला प्रबंधक महावीर सिंह राय ,निर्देशक ( आरसेटी ) गोपाल कृष्ण गोखले , वरिष्ठ संकाय श्रीमती क्षमादास , संकाय भारत मोर्य , कार्यालय सहायक श्री गौरव ठाकुर के साथ साथ बड़ी संख्या में मतदातागण उपस्थित थे l उपस्थित जनों को मतदान की शपथ महेंद्र जैन द्वारा दिलाई गई l