शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरीरपुरा बुरहानपुर की छात्रा यासमीन बानो और बुशरा खातून ने 12वीं विज्ञान संकाय में 88.2% के साथ टॉप पोजीशन प्राप्त की।

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा विगत दिवस घोषित किए गए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य श्रीमती नफीसा जलाल अंसारी ने बताया कि 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा यास्मीन बानो अब्दुल सत्तार और बुशरा खातून मोहम्मद मंसूर जफर ने समान अंक प्राप्त किए हैं। उक्त दोनों छात्राओं को 500 अंकों में से 441, 441 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं अंसारी दरखशा मोहम्मद रईस ने 500 में से 437 अंक(87. 4% अंक प्राप्त की है। कक्षा 12वीं कला संकाय की छात्रा मुबशशेरा फराह मोहम्मद रफीक अंसारी ने 500 में से 400 अंक (80%अंक)। आफरीन निशा मोहम्मद इब्राहिम अंसारी ने 500 में से 399 अंक 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त की है। कक्षा दसवीं में हुमेरा परवीन जहूर मोहम्मद ने 500 में से 442 अंक प्राप्त किए हैं वही सुमेरा अंजुम मोहम्मद सलीम ने 500 में से 441 नंबर प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि पर प्राचार्य नफीसा जलाल अंसारी और उच्च माध्यमिक शिक्षक शाहीन अंसारी, इबादत उल्ला अंसारी जावेद राना, मनाल अख्तर अंसारी, कोमल शाह, सैयाद मसूद अली, सुनिल तोमर हमीदा बानो, तसनीम सैफी एवं समस्त टीचिंग स्टाफ, नॉन टीचिंग स्टाफ ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं का सम्मान किया है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

jtvbharat
Author: jtvbharat