
कुंभराज: देश में लोकसभा चुनाव के चलते गुना जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है। फिर भी निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वाले संचालको पर कोई भी करवाई नही की जा रही है इन दिनो कुंभराज नगर में डीजे वालों की मनमानी सामने आ रही है डीजे को इतनी तेज आवाज में बजाया जा रहा है कि मकानो में कंपन हो रही है कभी भी मकान गिर सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें डीजे की तेज साउंड की वजह से एक मकान में कंपन होने की वजह से मकान गिर गया था जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई थी मिली जानकारी के अनुसार कुंभराज नगर में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने वाले संचालक तेज आवाज में डीजे बजा रहे हैं आवाज इतनी तेज है कि मकान में कंपन हो रहे हैं बर्तन बज रहे हैं खिड़कियों के कांच टूटने का डर हे और मकानो के गेट भी हिल रहे हैं लोगों की नींद खराब हो रही है आज रात इंदिरा कॉलोनी के वार्ड नंबर 8 में एक शादी समारोह में नजारा देखा गया आपको बता दें कुंभराज इलाके में देर रात तक डीजे बजते रहते हैं शादियों के सीजन में तो ये रात के 1 से 2 बजे तक बजते है। आवाज कम करने को कहो तो लोगो को धमकी देते है जिससे लोग डर की वजह से कुछ नहीं कह पाते हैं अब देखना होगा ख़बर प्रकाशित होने के बाद पर डीजे बजाने वाले संचालको पर कार्रवाई होती है या फिर इसी तरह डीजे की तेज आवाज से लोग परेशान होते रहेंगे