*नागरिकों के साथ वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को दिलाई शपथ, आम लोगो को किया गया मतदान के प्रति जागरूक

नगर परिषद, जनपद, बीआरसी, महिला बाल विकास पेटलावद का संयुक्त अभियान, सीएमओ ने दिलाई शपथ
इकबाल हुसैन
झाबुआ 27 अप्रैल:- 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल श्री जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में शनिवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र हेतु 13 मई को होने वाले मतदान हेतु मतदाता अपने मताधिकार का ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करे इस उद्देश्य से शनिवार को नगर परिषद पेटलावद के बैनर तले पेटलावद विधानसभा के जनपद,बीआरसी, महिला बाल विकास विभाग व एनयूआरएलएम सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने स्वीप प्लान के तहत वृद्धजनों व दिव्यांग जनों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारीयो व नागरिकों की रैली निकालकर नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में समझाईश दी गई। श्री नंदूजी ग़रवाल एवं श्री धर्मेन्द्र ठाकुर को दिव्यांग आइकान बनाकर उनका हार-फ़ुल माला पहनाकर सम्मान किया गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने उपस्थित मतदाताओं को मतदान हेतु शपथ दिलाई। सेल्फ़ीपॉइंट, मेहँदी व रंगोली का हुआ आयोजन।मतदाताओं में जागरूकता लाने एवं उनको मतदान का महत्व समझाते हुए आयोजन में रंगोली व हाथों में मेहंदी लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया वहीं नगर परिषद के द्वारा सेल्फ़ी पॉइंट बनाया गया जहाँ उपस्थित जनों में सेल्फ़ी पॉइंट पर जाकर फोटो खिचवाये गये।
कार्यक्रम में बीआरसी प्रमुख श्रीमती रेखा गिरी, शहरी आजीविका मिशन के अर्पित, जनपद की कनिका महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व शिक्षकगण, नगर परिषद कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat