लोकसभा चुनाव के पूर्व आमजन में शांति-व्यवस्था का विश्वास सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च। पैरा मिलिट्री फोर्स (सीआरपीएफ) हुआ फ्लैग मार्च में शामिल।

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर,लोकसभा चुनाव 2024 हेतु जिला बुरहानपुर में दिनॉक 13/05/2024 सोमवार को मतदान होना है। जिला कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में बुरहानपुर पुलिस-प्रशासन आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। 13 मई को होने वाले लोकतंत्र के महापर्व मतदान हेतु पुलिस प्रशासन की पुख्ता तैयारियां है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। शहर एवं देहात के सभी नाकेबंदी पॉइंट्स पर वाहनो की लगातार चैकिंग की जा रही है। शहरवासियों में सुरक्षा एवं शांति का भाव सुदृढ़ करने व पुलिस-प्रशासन की चुनाव हेतु पुख्ता तैयारी का संदेश देने के उद्देश्य से आज शाम पुलिस फोर्स द्वारा शहर में फ़्लैग-मार्च निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व में शहर के चारो थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु आमद हुआ पैरा मिलिट्री फोर्स (सीआरपीएफ), पुलिस ट्रेनिंग स्कूल उमरिया का पुलिस बल एवं जिले का पुलिस बल शामिल हुआ।

jtvbharat
Author: jtvbharat