वीर हिंदू शिरोमणि राजपूत समाज के आराध्या, जननायक समाज के पुरोधा आदरणीय स्वर्गीय श्री महाराणा प्रताप जी की 477 वि जन्म जयंती मनाई गई

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर उपरोक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा श्री अखंड भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि संपूर्ण विश्व के गौरव भारत के सर्वप्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के नायक आदरणीय महाराणा प्रताप की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई क्षत्रिय राजपूत समाज बुरहानपुर द्वारा बनाई गई इसी अवसर पर समाज की कॉलोनी महाराणा प्रताप नगर में शिव मंदिर का भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जगदीश सिंह सिंगर ठाकुर, चंद्र प्रकाश सिंह ,भगत सिंह जी राजेश सिंह सिकरवार, राजन सिंह ठाकुर ,समाज के युवा हर्षित सिंह ठाकुर ,आदित्य सिंह ,देव आदित्य सिंह ,प्रवीण सिंह चौहान ,रणजीत सिंह गहलोत इसके अलावा राजपूत समाज की महिला मंडल की ओर से आदरणीय किशोरी देवी सिंह ,मीना चौहान, रजनी बघेल, पायल रंजीत सिंह, सपना गहलोत, तारीका वीरेंद्र सिंह आदि सभी ने महाराणा प्रताप की जयंती पर एक दूसरे को बधाई प्रेषित की इसके अलावा परशुराम जयंती की बधाई एक दूसरे को दी , समाज के सभी भाई बंधुओ ने समाज की मजबूती हेतु कार्य करने की शपथ ली सभी ने कामना की है भोलेनाथ महादेव जी का मंदिर की स्थापना जल्दी से जल्द हो ताकि हम लोग पूजा पाठ कर सकें

jtvbharat
Author: jtvbharat