
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर जायंट्स ग्रुप ऑफ बुरहानपुर सहेली की समस्त सहेलियों ने संस्था अध्यक्ष श्रीमती अंजू काटरवार के साथ मिल कर अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वृद्ध आश्रम ग्राम खड़कोद में निवास कर रहे पुरूष एवं महिला वृद्ध जनों के लिए घर पर बनाया आम का रस, काले चने, गुड़ चावल, फ्रूटी और नैपकिन पेटिकोट साड़ियां आदि ले जाकर समस्त सामग्री उन्हें भेंट की इस भेंट को पाकर वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे और उन में खुशी की लहर दौड़ गई।उन्होंने सहेली ग्रुप की महिलाओं को आशीर्वाद से नवाज़ा। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती अंजू काटरवार ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन किया हुआ दान कभी निष्फल नहीं होता। वह हमेशा अक्षय रहता है। इस पुनीत कार्य में अंजू काटरवार,सुरेखा पाटील, कुसुम लता तिवारी, ज्योति माली, डॉक्टर निकहत अफ़रोज़,ऊषा वर्मा, सेवंती करवर और सुरेखा शिंदे ने उल्लेखनीय योगदान प्रदान किया।