
-कैलाश सनोलिया
नागदा:- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन जिले के औद्योगिक नगर नागदा में शुक्रवार को मुख्य मार्गो पर लगभग एक घंटे तक रोड शो किया। जगह- जगह पर पुष्पवर्षा से लोगों ने उनका स्वागत किया। सीएम निर्धारित समय शाम 4 बजे से लगभग डेढ घंटा विलंब ने ग्रेसिम हेलीपेड पर पहुॅचे। उनके आने के लगभग 45 मिनट पहले मौसम खराब हुआ। इस दौरान हवा के साथ बारिश भी हुई। सीएम को कार्यक्रम के अनुसार हेलीकापटर से ग्रेसिम हवाई पटृटी पर उतराना था। ऐसी स्थिति में राजनेताओं को बैठने के लिए ग्रेसिम हेलीपेड पर एक टेंट लगा गया और बैठने के लिए कुसियां की व्यवस्था भी की गई थी। अकस्मात जब बारिश हुई तो बैठने के लिए जो टेंट लगा था वह धराशयी हो गया। कुछ हिस्सा फट कर लटक गया। कुर्सियां भी अस्त- व्यस्त होकर उल्टी गिर गई। जब तेज बारिश हुई तो सीएम की व्यवस्था एवं स्वागत के लिए आए राजनेता हेलीपेड पर खड़ी गॉडियां में जाकर बारिश से बचने के लिए सहारा लेते नजर आए। इस कारण एक समय ऐसा भी आया जब वहां कोई नहीं दिखा बारिश से सन्नाटा पसरा दिखा। कवरेज के लिए ऐरोड्रम पर पहुॅचे मीडियाकर्मी भी बरसात से बचने के लिए कोई उपाय करते नजर दिखे। बाद में टेंट के गिरे खंभों को उखाड़कर वहां मौजूद कर्मचारियों ने टेंट को निकाल लिया। यहां नजारा मीडिया में कैद भी हुआ। हालांकि लगभग 30 मिनट के बाद खराब मौसम का यह सिलसिला बंद हो गया और वातावरण में सुधार आया। सीएम शाम लगभग साढे पांच बजे जब पहुॅचे तब मौसम ठीक हो चुका था।
इन्होंने की अगवानी की रस्म
ग्रेसिम हवाई पटृटी पर सीएम की अगवानी उज्जैन संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, भाजपा जिला अध्यक्ष बहादूरसिंह बोरमुंडला, मप्र शासन असंगठित कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व अघ्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, भाजपा नेता घर्मेश जायसवाल, दयाराम धाकड़ एवं राजेश धाकड़ आदि ने की। क्षेत्र के विधायक डॉ. चौहान इस मौके पर सादगी की सियासत को अंगीकार कर स्वयं राजनेताओं को सीएम से मिलाने की व्यवस्था में मशूगल दिखे। जब चीफ मिनिस्टर हेलीपेड से उतर कर आए तब भीड़ में एम .एल .ए तेजबहादूरसिंह चौहान ने बाद में भीड़ में खडे़ रहकर स्वागत किया। जबकि हेलीपेड पर सीएम के कदम पड़ते ही उपरोक्त राजनेताओं ने डा .मोहन यादव का अभिनंदन कर चुके थे।
ग्रेसिम हेलीपेड से सीएम एक रथ मे सवार होकर मंडी क्षेत्र में पहुॅचे। रथ मे उनके साथ प्रत्याशी श्री फिरोजिया, विधायक डॉ चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता सुल्तानसिंह शेखावत भी सवार थे। रोड शो में भाजपा विचारधारा की महिलाओं ने भी भाग लिया। जगह- जगह मंच बनाकर विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों ने सीएम का स्वागत किया।
गुटीय राजनीति बनी चर्चा
इस दौरान भाजपा की गुटीय राजनीति को लेकर शहर में चर्चा बनी। एक गुट ने अलग से मंच बनाकर सीएम का स्वागत किया और उनके समर्थकों ने अपने नेता के पक्ष में नारे भी लगाए। शहर में लगे पोस्टरों में लगी तस्वीरों में एक गुट ने दूसरे गुट के नेता की तस्वीरे लगाने से परहेज किया। लगभग एक घंटे के बाद सीएम का काफिला बस स्टेण्ड पर पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री ने महज दो मिनट बोलकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। शाम लगभग साढे छह बजे सीएम रवाना हुए। बस स्टैंड पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा नेता सीएम अतुल, ओपी गेहलोत, सुबोध स्वामी, सूर्य प्रकाश शर्मा अनिल जोशी आदि ने पुष्पाजलि अर्पित की।