
धर्मेंद्र भट्ट
ताल ! नगर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया ।इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया। चल समारोह गोपीनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार,नीम चौक,राणा प्रताप मार्ग,हास्पिटल रोड बस स्टैंड होकर अंबे माता मंदिर पहुंचा।
चल समारोह का नगर में जगह जगह सुवागत किया गया
यहां ब्राह्मण समाज द्वारा सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रयागराज से पधारे अप्रमेय प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि ब्राह्मण सभी समाजों का मुख है ।मुख होने के कारण सभी के पालन की जिम्मेदारी उसी के ऊपर है। इसलिए ब्राह्मण को समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने तपस्या करके शक्तियां अर्जित की थी। आज ब्राह्मण बिना तपस्या के ही शक्तिशाली होना चाहता है जो कि संभव नहीं है ।उन्होंने ब्राह्मणों से ब्राह्मण धर्म का पालन करने का अनुरोध किया ।राम स्नेही संत श्री हर सुखराम जी महाराज ने कहा कि परशुराम का जीवन गंभीरता और शौर्य का प्रतीक है ।उनके इन गुणों को अपनाकर ब्राह्मण समाज का आदर्श बन सकता है। इस अवसर पर नगर के ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।समाज के अध्यक्ष पंडित ललिता शंकर दुबे, पूर्णा शंकर शर्मा ,विनोद कुमार शर्मा ,नवीन मेहता, शिव शक्ति शर्मा, प्रमोद भट्ट ,पंडित दिलीप शर्मा, सत्यनारायण चतुर्वेदी, श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री, वंदना शुक्ला ,खुशी मुखिया ,ज्योति शर्मा एवं डॉ मनस्वनि मुकुल पुरोहित ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संचालन प्रशांत शुक्ला एवं मोहित शर्मा ने किया ।आभार अश्विन मेहता ने माना ।स्वागत भाषण पंकज शुक्ला ने दिया।
कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, रमेश चंद्र मुखिया, श्री राम शर्मा, डॉ बी एल व्यास ,घनश्याम भट्ट ,पंडित तेज प्रसाद भट्ट ,लक्ष्मी नारायण व्यास, नरेंद्र शुक्ला धर्मेन्द्र भट्ट,सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।