निर्धारित पहचान पत्र लेकर ही मतदान केन्द्र पर पहुंचे

ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का उपयोग कर सके – कलेक्टर डॉ बेडेकर
अलीराजपुर 10 मई 2024 । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में जोबट विधानसभा क्षेत्र 192 के मतदाता जागरूकता एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए फलियेवार दल की बैठक जोबट बीईओ आफिस के सभा कक्ष में आयोजित की गई । इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी , अनुविभागीय अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह बघेल सहित बीएलओं , पंचायत सचिव , सहायक सचिव आदि उपस्थित थें ।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ बेडेकर ने बताया कि मतदान केंद्रों का भ्रमण करे , प्रत्येक फलिये में जाकर लोगो को मतदान करने की अपील एवं जागरूक करें। कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो इस बात का ध्यान रखें। प्रत्येक मतदान केन्द्रवार दल बनाए जिस मतदान केन्द्र पर मत प्रतिशत पिछले निर्वाचन से कम हो रहा है वहा प्रत्येक मतदाता के पास जाकर मतदान करने का आग्रह करें ताकि लोकतंत्र के इस उत्सव में अधिक से अधिक लोग सहभागिता कर पाए। उन्होने समस्त उपस्थित कर्मचारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने साथ आयोग द्वारा निर्धारित पहचान पत्र लेकर ही मतदान केन्द्र पर पहुंचे ताकि वह बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।
फोटो – 05 एवं 06 जोबट बीएलओ की बैठक लेते हुए कलेक्टर डॉ बेडेकर ।

jtvbharat
Author: jtvbharat