महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे पर एमआर ट्रेवल्स की बस में हर्कियाखाल के समीप लगी भयानक घटना, बस में आग लगते ही मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी फायर ब्रिगेड किया आग पर काबू

हसमुख बोहरा
नीमच :- इन्दौर से जोधपुर जा रही एमआर ट्रेवल्स में नीमच के हर्कियाखाल के यहां रात करीब 2 से 2.30 के बीच लगी भीषण आग लग गई। घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस में हिट के कारण पीछे वाले हिस्से में आग लगी थी। इसके बाद मौके पर फायर फाइटर पहुंवी और आग पर काबू पाया गया। आनन फानन में यात्रियों को आगे के गेट से उतार गया। बस में पीछे वाले हिस्से में रखा सामान जल गया। जिसमें कुछ यात्रियों के लैपटॉप भी बताए जा रहे हैं। हालांकि अच्छी बात यह रही घटना में कोई जनहानि नही हुई।

jtvbharat
Author: jtvbharat