अंचल में धूमधाम से मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा ।।

समाजिक युवाओं में रहा उत्साह का माहौल।
खुज्जी । स्थानीय बौद्ध समाज सहित दर्री बन्दर कटा आदि ग्रामो में बुद्ध पूर्णिमा के पर्व को अंचल में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर।ग्राम दर्री के सामाजिक जनो ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा में माल्यार्पण कर विधिवत पूजन कर के ग्राम में रैली।निकालकर जयकारे नारे लगाते हुए तथागत भगवान को याद किया साथ ही जगह जगह शीतल पेय जल की व्यवस्था स्टाल लगाकर की ,इसी कड़ी में ग्राम खुज्जी के सन्दीप आटो पार्ट्स के संचालक सन्दीप घोडेसवार सहित भीम आर्मी मोर्चा ग्राम दर्री के युवाओं के द्वार स्टाल लगकर ठंडी शरबत का वितरण किया गया ,रात्रि में भगवान बुद्ध के उपासको के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात प्रशाद वितरण कर भोजन भंडारा का भी आयोजन किया गया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat