जिले के सेंधवा में जघन्य अपराध करने वाले आरोपी को फांसी देने की मांग कर ठीकरी के सर्वसमाज जनों ने तहसीलदार टीआई को सौंपा ज्ञापन

बड़वानी से रघुनाथ सेन की रिपोर्ट

ठीकरी गुरुवार देर शाम ठीकरी तहसीलदार व टीआई को सर्वसमाज जनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है, दरअसल सेंधवा के जघन्य अपराध को लेकर पूरे जिले के साथ ही ठीकरी में भी हिन्दू समाजजनों में आक्रोश देखने को मिला रहा है। सकल हिन्दू समाज ने गुरुवार शाम को नगर के गांधी चौक में एकत्रित होकर रैली निकाली। जिसमे आरोपी इमरान को फांसी देने की मांग करते हुए नारे लगाए। वही जनता में इस जघन्य अपराध को लेकर बड़ा आक्रोश नजर आया। समाजजनों ने रैली के रूप में थाने पर पहुंचकर कर ठीकरी तहसीलदार कार्तिक मौर्या व थाना प्रभारी ओपी सिंह को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा गया।इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक आशीष महाजन ने बताया कि इस जघन्य अपराध को लेकर जनता में आक्रोश है। हम मांग करते है की फास्ट्रेक कोर्ट चलाकर इस प्रकरण को लेकर जल्द से जल्द सुनवाई कर आरोपी इमरान को फांसी की सजा दी जाए।

jtvbharat
Author: jtvbharat