▪️लोकसभा चुनाव व आदर्श अचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन पुलिस द्वारा की जा रही निरंतर वाहन चेकिंग ।

▪️उज्जैन पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट,हेलमेट,बिना सीटबेल्ट,नो पार्किंग, बीना वर्दी के ई रिक्शा/ऑटो चालक व पर्याप्त दस्तावेज न होने पर की चालानी कार्यवाही।
▪️कुल 27 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 10,300 रू का समन शुल्क किया शासन कोश में जमा।
▪️शहर/ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के विरुद्ध माइनर एक्ट्स के तहत की गई कार्यवाही।
▪️थाना माधव नगर पुलिस ने 01 आरोपी को जिलाबदर आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर किया गिरफ्तार।

शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु सख्ती से उज्जैन पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गई।
जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रथक–प्रथक प्वाइंटों पर थाना यातायात प्रभारी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जा रही है। वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट,मोडिफाईड वाहन, वैध दस्तावेज न होने,बिना हेलमेट,ट्रिपल राइडिंग, नो पार्किंग, बिना सीटबेल्ट, बिना वर्दी के ई रिक्शा/ऑटो के वाहन चालकों के कुल 27 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 10,300 रू का समन शुल्क शासन कोश में जमा किया गया।
थाना भाटपचलाना पुलिस ने 01 आरोपी को देसी प्लेन शराब के कुल 14 क्वार्टर के साथ जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
थाना भाटपचलाना पुलिस द्वारा एक आरोपी के पास अवैध रूप से छुरा पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 188/24 धारा 25 आर्म्स अधिनियम का दर्ज किया गया।
थाना माधवनगर पुलिस ने एक आरोपी को जिला बदर आदेशों का उल्लंघन करते पकड़ा ,जिस पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 294/24 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat