प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की विजय होगी : तोमर

विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीत रही है। श्री तोमर अपने उज्जैन प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा की पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी सीटों पर परिश्रम किया है और सभी सीटों पर परिणाम भाजपा के पक्ष में आयेंगे।
श्री तोमर ने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन किए और प्रदेश की जनता के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना की।
इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने इंदौर प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन से उनके निवास पर पहुंच कर भेंट की एवम विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
श्री तोमर ने विधायक एवं पूर्व महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ की सासू मां एवं पूर्व मंत्री, मित्र स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ की माताजी स्व. श्रीमति जतन देवी गौड़ जी के निधन पर उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवम शोक संवेदना व्यक्ति की।

श्री तोमर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, म.प्र. खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी स्व. श्री गोविंद मालू के निवास पर भी पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की।

इंदौर में श्री तोमर ने प्रदेश टुडे समाचार पत्र के डायरेक्टर वरिष्ठ पत्रकार श्री हृदयेश दीक्षित के निवास पर पहुंच कर उनके पिताजी जी स्व. मोहनलाल जी दीक्षित के दुखद निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संवेदना व्यक्त की।

jtvbharat
Author: jtvbharat