आशा आश्रय गृह से दो वर्ष में 31 मनोरोगीयो को मिला स्वयं का परिवार

बड़वानी से रघुनाथ सेन
नागपुर हो या करनाल पारिवारिक पुनर्वास के प्रयास होंगे हर हाल

बड़वानी 24 मई 2024/ किसी भी संस्थान चाहे वह शासकीय हो या अशासकीय जब शीर्ष स्तर के पदाधिकारी द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर टीमवर्क के साथ मनोबल बढ़ाते हुए कार्य किया जाता है तो उसके परिणाम भी निश्चित ही सकारात्मक प्राप्त होते हैं। निराश्रित मनोरोगियो के लिए चौकसी वाला ज्वेलर्स के समन्वय से आशाग्राम ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा आश्रय गृह को कुछ ऐसे ही अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग अपना हृदय स्पर्शी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर रहे हैं । जिससे न केवल मनोरोगी लाभान्वित हो रहे हैं, बल्कि आशा आश्रय में कार्य करने वाले कार्यकर्ता भी पूरे मनोयोग एवं समर्पण से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। समय-समय पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष आशाग्राम ट्रस्ट डॉ राहुल फटिंग के द्वारा आशा आश्रय पहुंचकर मनोरोगियों से संवाद कर उनकी कुशलछेम ली जाती है। उनके इन्हीं संवाद के प्रति स्वरूप नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले मनोरोगी किशोर के निवास स्थान का पता लगाने में कार्यकर्ताओं को सफलता प्राप्त हुई ।
आशा आश्रय से 2 वर्ष में 31 निराश्रित मनोरोगियों को मनो उपचार एवं काउंसलिंग से मिले परिणाम के स्वरूप स्वयं के परिवार में भेजने में सफलता प्राप्त हुई है। आश्रय गृह के चार निराश्रित मनोरोगियों को जो की क्रमशः खेतिया, शोलापुर, करनाल हरियाणा, पिंपरी नागपुर महाराष्ट्र से लापता होकर वर्षों से निराश्रित जीवन यापन करने को विवश थे । उन्हें आशा आश्रय से मिले ममत्व भरे उपचार के पश्चात आज पूरे सम्मान के साथ कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग, एसडीएम श्री भूपेंद्र रावत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं सचिव आशाग्राम ट्रस्ट श्री कुशल सिंह डोडवे, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री अजय कुमार गुप्ता, तहसीलदार श्री जगदीश वर्मा आशा आश्रय गृह के संचालक एवं ट्रस्टी श्री राजेंद्र सोनी एवं श्री प्रवीण सोनी मनोरोग विशेषज्ञ डॉ राहुल पाटीदार की उपस्थिति में परिवार के सदस्यों के सुपूर्द किया गया तथा अन्य राज्यों के निवासी मनोरोगियों को आशा आश्रय गृह की टीम के साथ घर पहुंचाने के लिए विदाई दी गई। इस दौरान ट्रस्ट के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat