
बस स्टैण्ड की गुमटियां कब हटेगी……?
राणापुर से तेजा गाहरी की रिपोर्ट
रानापुर:- नगर में बढ़ते हुए अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद का अमला हुआ सक्रिय नगर में फैल रहे अतिक्रमण पर अंकुश लगाने हेतु नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया तथा सीएमओ संजय पाटीदार के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने नगर में विगत तीन दिनों से सतत भ्रमण कर अतिक्रमणकर्ता व्यापारियों से निवेदन किया गया अपना सामान रोड पर से उठा ले नगर परिषद की टीम दरोगा चिमनलाल चौहान के नेतृत्व में अतिक्रमणकर्ताओ को समझाइस देती रही दरोगा चिमनलाल चौहान ने बताया कि दो बार व्यापारियों को समझाइश दी गई है रविवार से नगर परिषद का अमला अतिक्रमण की सामग्री को जप्त करने का कार्य तथा जुर्माने की कार्रवाई करेगा नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने नगर के सभी व्यापारियों से अपील की है कि अपना-अपना सामान रोड से ऊपर उठा ले तथा अपनी दुकानों मे ही रखे सीएमओ संजय पाटीदार के द्वारा बताया गया कि दो बार व्यापारियों को समझाइए दे दी है अब रविवार से जुर्माने की कार्रवाई और सामग्री जप्ती की कार्रवाई प्रारंभ की जावेगी। अभियान मे दरोगा चिमनलाल चौहान के साथ दरोगा पहाड़िया भूरिया बाबूलाल ग्रेवाल तथा नगर परिषद के कर्मचारी शामिल थे।
नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों को स्थानीय बस स्टैण्ड पर वर्षो से जमा अतिक्रमण नजर नहीं आता क्या….?
लोगो ने गुमटियां इत्यादि लगाकर अतिक्रमण कर रखा है जिससे वाहन निकलने में भी परेशानी उठाना पड़ती है और आए दिन जाम की स्तिथि बनी रहती है।