
(सुरेश समीर)
राणापुर :: नगर में मुख्य चौराहे पर लगी अंबेडकर प्रतिमा के पास मयक
दवे की किराना दुकान पर रात्रि दो से तीन बजे के दरम्यान चोर ने आगे से
शटर उठाकर करीब तीन लाख रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया।नगर के प्रमुख चौराहे पर हुई वारदात से पुलीस पर निशानिया सवाल उठ रहे है।
घटना के बाद टी आई तो औपचारिकता निभा गए पर बिट प्रभारी या उनके साथी को घटना के 10घंटे बाद भी घटना स्थल पर आकर पंच नामा बनाने की फुर्सत नही मिली।
सी सी केमरे की नजर में आए धुंधले चेहरे से अनुमान लगाया जा रहा ही की पुड़िया पीने वाला व्यक्ति ही हो सकता है।
जब से टी आई पदस्थ हुए है घटनाओं का ग्राफ ऊंचाई पर पहूचा है। सिमंधर धाम पर हुई चोरी का पता लगा,चोर भी पकड़ाए पर उसके बाद कार्यवाही झूल रही है।कुछ चरणदास चाटुकारों को पुलिस ग्रुप में जोड़ रखा हे सही स्थिति बताने वाले को ग्रुप से हटा दिया जाता है। सटोरियो के बढ़ते कारोबार एवं नशे की रोकथाम के लिए पुलिस नाकामयाब सिद्ध हो रही है।निगरानी याप्ता और सट्टा किंग
दफतर में चाय की चुस्कियां लेते नजर आते है। नगर के कितने ही चौराहों तिराहों पर फल फ्रूट की ठेला गाड़ियों की आड़ और सत्ताधिशो के दबाव में धंधा फल फूल रहा है। शहर में कई मोटर साईकिल की चोरी हुई लेकिन पुलिस पता लगाने में नाकाम रही है। अब शहर के मध्य पुराने बस स्टैण्ड के मैन चौराहे पर घटना हो जाती ही तो अन्य गलियों का भगवान ही मालिक होगा।