
पर्वत सिंह राजपूत
भोपाल:- नगर निगम भोपाल की जल कार्य शाखा में पदस्थ अथहर परवेज के कार्यकाल की जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही करें
अथहर परवेज जो कि कांग्रेस के वर्तमान विधायक आरिफ मसूद के साथ विगत लगभग 20 से 25 वर्षों से राजनीतिक कार्य रहे हैं एवं नगर निगम की जल कार्य शाखा में नियमित कर्मचारी के रूप में पदस्थ हैं परन्तु यह अपने कार्य स्थल पर नियुक्ति दिनांक से आज दिनांक तक उपस्थित नहीं हुए है उसके उपरांत भी यह शासकीय वेतन एवं समस्त सुविधाओं का उपभोग कर रहे हैं विधायक आरिफ मसूद के हर राजनैतिक मंच का संधारण एवं संचालन अथहर परवेज कर रहे हैं एवं केवल हाजिरी रजिस्टर में सप्ताह या माह में एक बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु जाते हैं। ज्ञात हो कि नगर निगम की वित्तिय स्थिति दयनीय है एवं कर्मचारी अधिकारियों को वेतन देने में भी विलंब हो जाता है ऐसी विकराल स्थिति में अथहर परवेज जैसे कर्मचारी निगम के लिये सफेद हाथी साबित हो रहे हैं
एक शासकीय सेवक को किसी राजनीतिक दल व्यक्ति या मंच पर जाना अवैधानिक है उसके उपरांत भी विधायक के राजनीतिक दल का सारा जिम्मा अथहर परवेज के कंधों पर है इस बात की पुष्टि अथहर परवेज के मोबाइल नम्बरों की जांच की जाए