ग्रीष्मकालीन मूंग हेतु पंजीयन 5 जून, 2024 तक

10 पंजीयन केन्द्र निर्धारित

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर/- मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भोपाल के निर्देशानुसार वर्ष 2024 (विपणन वर्ष-2024-25) में भारत सरकार के प्राइस सपोर्ट स्कीम एवं मूल्य स्थिरीकरण कोष योजनान्तर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन मूंग के लिए पंजीयन मध्यप्रदेश में 20 मई से प्रारंभ हो चुका है जो कि, 5 जून, 2024 तक किया जा सकेंगा।
10 पंजीयन केन्द्र निर्धारित
कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय उपार्जन समिति बुरहानपुर के अनुमोदन उपरांत जिले में 10 किसान पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है। जिसमें आ.जा.से. सहकारी समिति धुलकोट, आ.जा.से. सहकारी समिति धुलकोट सीवल, सेवा सहकारी समिति मर्या. गोंदरी, सेवा सहकारी समिति नावरा, सेवा सहकारी समिति मर्या. तुकईथड़, सेवा सहकारी समिति मर्या. देड़तलाई, सेवा सहकारी समिति मर्या. सिरपुर, सेवा सहकारी समिति मर्या. खकनार, सेवा सहकारी समिति सारोला तथा सेवा सहकारी समिति मर्या. एमागिर्द कृषि उपज मण्डी रेणुका माता रोड, बुरहानपुर शामिल है। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में पंजीयन व्यवस्था में शासन द्वारा संशोधन कर कृषकों की सुविधा की दृष्टि से समितियों के अतिरिक्त पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था, स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर तथा पूर्व वर्षो की भांति सहकारी समितियों द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध है।
वहीं पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था (शुल्क राशि 50 रूपये) एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा साईबर कैफे पर पंजीयन की व्यवस्था रहेंगी। पंजीयन करने के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन, समग्र सदस्य आईडी, भू-अधिकार पुस्तिका, खसरा, वनाधिकार पट्टा की प्रति, आधार की प्रति, मोबाईल नंबर की जानकारी (नोट-खसरा, बैंक एकाउंट, मोबाईल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है) सिकमी/बटाईदार एवं वनपट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। उक्त श्रेणी के किसानों का सत्यापन राजस्व/वन विभाग द्वारा किया जायेगा। इस वर्ष पंजीयन व्यवस्था में संशोधन किया गया है। जिसमें किसान पंजीयन कराने एवं फसल बेचने के लिए किसान का आधार नंबर का सत्यापन मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जायेगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat