
विनोद सांवला
नीमच।नौतपा और बिजली विभाग साल भर में हजारों बार विद्युत मंडल मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत कटौती करते हैं सबसे ज्यादा विद्युत कटौती इस भीषण गर्मी में की जाती है। ऐसे में आमजन कितना परेशान होता है इधर नौतपा शुरू हुआ यानी की भीषण गर्मी से भी भीषण गर्मी का दौरा जहां नीमच जिले की धरती 45 से 46 डिग्री के तापमान से सुलझ रही है। ऐसे में सुबह 8:00 बजे से ही बिजली बंद कर देना आमजन के लिए कितना पीडा़दायक हो रहा है सोचनीय है यह मानवीयता के विरुद्ध है ऐसी भीषण नवतपा की गर्मी में क्या बच्चे, बूढ़े,बीमार सूरज की इस आग उगलती गर्मी से बेहद है लाचार और फिर ऊपर से बिजली बंद करके विद्युत मंडल कर रहा है आमजन से यह कैसा व्यवहार। वही नीमच जिले के जनप्रतिनिधियों का भी आमजन से कोई औचित्य नहीं है इस भीषण गर्मी में जनप्रतिनिधियों का क्या दायित्व है आमजन के लिए उन्हें समझना चाहिए और विद्युत मंडल की इस विद्युत कटौती के प्रति अधिकारियों को अति आवश्यकता होने पर ही विद्युत कटौती करने के निर्देश देने चाहिए 8:00 बजे से 12:00 बजे तक इतने लंबे अंतराल तक विद्युत कटौती करना आमजन के साथ नाइंसाफी है इतना ही नहीं अगर किसी क्षेत्र में अचानक कोई आगजनी जैसी घटना हो जाए तो कितना मुश्किल हो सकता है इस नौतपा के पहले या बाद में भी विद्युत कार्य के मेंटेनेंस हो सकते हैं इस और उच्च अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए।