नदी में डूबने से युवक की मौत:दोस्तों के साथ एलवी महादेव आया था, नदी पार करते समय डूबा

मंदसौर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के एलवी महादेव मंदिर क्षेत्र में आज (शुक्रवार) दोपहर के वक्त एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब 1 घंटे तलाशी के बाद गोताखोरों ने शव बाहर निकाला। नाहरगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

बताया जा रहा है कि मृतक और उसका दोस्त किसी होटल पर काम करते हैं। आज सुबह दोनों एलवी महादेव में घूमने आए थे। नदी पार करते वक्त भेरूलाल पिता किशनलाल नाम का युवक गहरे पानी में चला गया। उसके साथ आए दोस्त ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। नदी में काम कर रहे मछुआरों ने युवक की तलाश शुरू की। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद मृतक का शव नदी से बरामद किया गया।

मौके पर पहुंची नाहरगढ़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है पुलिस मामले की जांच में लगी है।

jtvbharat
Author: jtvbharat