
महेन्द्र भटनागर
कंजार्डा :- मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार एक और भ्रष्टाचार मिटाने के दावे कर रही है और दूसरी तरफ कर्मचारी खुल कर भ्रष्टाचार कर रहे है।महिला बाल विकास विभाग द्वार 0_ 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाए जा रहे हैं जो शासन द्वारा निःशुल्क व्यवस्था की गई है लेकिन महिला बाल विकास के कर्मचारियों द्वारा सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा निशुल्क कार्ड बनाने की बजाय प्रत्येक व्यक्ति से 100 रुपए की राशि वसूली जा रही है। जबकि यह शासन द्वारा पूर्णता निःशुल्क बनाए जा रहे है। सूत्रों से खबर मिली है कि आंगनवाड़ी केंटो पर कार्ड बनाए जा रहे हैं जहां पर जमकर ग्रामीणों से लूट खसोट की जा रही है। आधार केंद्रों पर तो 100 रुपए लिए जाते हैं लेकिन शासन द्वारा महिला बाल विकास विभाग को आधार कार्ड बनाने के लिए आईडी प्रोवाइड की गई है वह भी ग्रामीणों को लूटने से बाज नहीं आ रहे हैं जबकि वह शासन का कार्य है। पठार क्षेत्र में ऐसा कोई भी गांव नहीं छूटा जहां लुटा नही गया हो। शासन ने सुपरवाइजर को आईडी क्या प्रोवाइड की कि उन्होंने इसे अपनी कमाई का जरिया बना लिया । सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक अत्यंत गरीब विधवा महिला आधार बनवाने के लिए केंद्र पर गई जिसके पास पैसा नहीं होने पर उसे वापस लौटा दिया गया वह पैसा लेकर आई तब उसके बच्चों के आधार कार्ड बनाए गए। भाजपा शासन काल में इस प्रकार की लूट सरकारी कर्मचारियों द्वारा मचा रखी है उसके बाद भी उन्हें इस क्षेत्र में अंगद की तरह जमा रखा है जबकि उन्हें 5 साल से अधिक इस क्षेत्र में हो गए हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस कार्य में मैडम का सहयोग कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी दिया है जबकि उन्हें मालूम है कि यह कार्ड बनाने का कार्य निःशुल्क किया जाना है क्यों ना ऐसी सहयोगियों के खिलाफ भी प्रशासन सख्त कार्रवाई करें।पूरे क्षेत्र में ही भांग घुली है।ईमानदार छवि के मुख्यमंत्री से ग्रामीणों को यही आशा है की ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करना चाहिए जिससे की अन्य कर्मचारियों को भी सबक मिल सके।
मेने आधारकार्ड बनाने वाले सेंटर पर उपस्थित मैडम को 100 रूप की राशि का भुगतान किया है।
आम नागरिक सुरेंद्र मेहता
मेने किसी से आधार कार्ड बनाने के लिए रुपयों की मांग नही की ओर नही किसी से लिए।
सेक्टर सुपरवाइजर गंगा रावत
मेरे पास कार्ड बनाने के लिए राशि लिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई उस शिकायत को मैंने कलेक्टर महोदय एसडीम मनासा जनपद सीईओ मनासा ,नीमच महिला बाल विकास अधिकारी नीमच को पत्र भेज कर जांच कर संबंधित दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
जनपद सदस्य श्रीमती टीना सुनील धाकड़
मेरे पास शिकायत प्राप्त हुई और शिकायत की जांच के लिए नायब तहसीलदार मानसा को जिम्मेदारी दी गई। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी
एसडीम पवन बारिया मनासा
मुझे भी कंजार्डा सेक्टर से कार्ड बनाने की राशि लिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई उस शिकायत पर उचित कार्रवाई हेतु एसडीएम मानस को लिखा गया जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही शासन के निर्देश अनुसार की जावेगी
महिला बाल विकास अधिकारी नीमच