
विगत 10 दिनों से कार्य को लगा विराम
जिला प्रशासन संज्ञान लेकर करे निदान
रमेश कुमार सोलंकी
पेटलावद/झकनावदा–जनपद पंचायत पेटलावद के अंतर्गत आने वाली उप तहसील झकनावदा में इन दिनों श्रृंगैश्वर बाईपास रोड से पुलिया तक 4 करोड़ 81 लाख की लागत से बनने वाले डबल पट्टी सीसी रोड का कार्य लगभग आधा हो चुका है। आधा बाकी है। और बाकी जो कार्य हैं। वह विभाग एवं ठेकेदार की उदासीनता के कारण बंद पड़ा है। कयास यह लगाए जा रहे हैं। की पीडब्ल्यूडी विभाग एवं ठेकेदार के बीच आपसी तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। जिसके कारण रोड का काम बंद पड़ा हुआ है। इन दिनों क्षेत्र का टेंपरेचर भी बड़ा हुआ है। ऐसे में रोड के किनारे रहवासी इलाकों में लोगों का जीना हुआ मुश्किल इस रोड से जैसे ही भारी वाहन गुजरता है, तब धूल के गुब्बार चारों ओर फैल जाते हैं। जिससे लोगों को अस्थमा, एलर्जी स्किन प्रॉब्लम जैसी बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। अभी तो सिर्फ गर्मी के दिनों में यह हाल है तो बरसात में क्या होगा? यह भी एक बड़ा सवाल है। क्योंकि अक्सर बरसात के दिनों में रोड पर कीचड़, गंदगी पसरी रहती है। चार पहिया वाहनो, दो पहिया वाहनों, और राहगीरों का चलना दुश्वार हो जाता है।
दबंग अतिक्रमणकरियो के दबाव में है। विभाग
जन चर्चा है। की कहीं ना कहीं पीडब्ल्यूडी विभाग दबंग अतिक्रमणकारियों के दबाव में है। तभी तो रोड के किनारे विभाग ने अभी तक अतिक्रमण दूर नहीं किए हैं। जबकि अन्य लोगों के अतिक्रमण हटा दिये गये। इससे तो यही सिद्ध हो रहा है कि विभाग अतिक्रमणकारियो के सामने नतमस्तक है।
सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी सर्वे के लिए आने वाले थे। 10 से 12 दिन बित जाने के बाद भी अभी तक कोई अधिकारी इस रोड की सुध लेने नहीं आया। इससे तो यही कयास लगाये जा रहे हैं कि पीडब्ल्यूडी विभाग कहीं ना कहीं दबाव में दिख रहा है। इसलिए तो इस कार्य को विराम दिया गया है। अन्यथा बिना कारण के रोड का कार्य क्यों बंद हुआ यह भी एक बड़ा सवाल है।
इस पूरे मामले पर ग्रामीणों का क्या कहना है
विभाग और ठेकेदार को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी झकनावदा मैंन बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। जबकि गरीब लोगों के अतिक्रमण हटा दिए गए।
लक्ष्मण चौधरी ग्रामीण
बस स्टैण्ड–झकनावदा
———————————-
रोड का काम बंद होने से बस स्टैंड पर धूल के गुब्बार दिखाई दे रहे हैं। और जिसके कारण लोगों को अस्थमा एलर्जी जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। बरसात में हालात और भी खराब हो जाते हैं।
अरविंद राठौर–ग्रामीण
बस स्टैंड झकनावदा
—————————-
क्या कहते हैं। अधिकारी और ठेकेदार
दिन में अधिक (गर्मी) तापमान होने से रोड का काम रात में चल रहा है। अभी प्लांट डालने की तैयारी चल रही है। बरसात में भी कार्य जारी रहेगा।
मुख्य कार्यपालन यांत्रिकी अधिकारी
अरीर मोहम्मद गौरी– झाबुआ
————————-
हमारा 1 साल का एग्रीमेंट है। रोड का काम बरसात के पहले पहले मैंन मार्केट तक निपटा देंगे। और अभी फिलहाल में प्लांट की फिटिंग चल रही हैं।
बृजभूषण सिंह राठौर
रोड ठेकेदार– जामली