‘छठे चरण के बाद गिर जाएगा शहजादों का शटर’…, PM मोदी का इंडी गठबंधन पर हमला

एएनआई, बक्सर। बिहार के बक्सर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज छठे चरण का मतदान भी है। लोग लोकतंत्र का जश्न मना रहे हैं। वह विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर रहे हैं। मतदाताओं ने इंडी गठबंधन को उसकी जगह दिखा दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि पांच चरण के मतदान संपन्न हुए हैं। आज छठे चरण के मतदान में लोगों के रुझान से साफ है कि अब सारे शहजादों का शटर गिरने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के शहजादे अब आराम से जमानत, अमानत का काम देखेंगे। कांग्रेस के शहजादे ने भी छुट्टियों की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के शहजादे को सदमा लगने वाला है। उन्होंने कहा कि बनारस में मोदी चुनाव हारने वाला है। उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें INDI गठबंधन जीत रहा है। अब पता नहीं यह बार-बार साइकल पंचर होने का सदमा है या कांग्रेस के शहजादे की संगत का असर है।

 

jtvbharat
Author: jtvbharat