रतलाम में दो सांडों की लड़ाई में बुजुर्ग महिला की नाले में गिरने से मौत

रतलाम। रतलाम शहर की सड़कों पर पशु (मवेशी) व सांड इधर-उधर घूमते रहते हैं। इससे सड़कों पर आवागमन बाधित होता है, वहीं लोगों को उनसे बचने के लिए मशक्कत करना पड़ती है। प्रशासन दो-तीन वर्ष में एक बार कुछ दिन के अभियान चलाकर पशुओं को पकड़ता है तथा उनके मालिकों पर कार्रवाई करता है तथा कुछ दिन बाद अभियान समाप्त हो जाता है।
जानकारी के अनुसार सांडों की लड़ाई में 60 वर्षीय शांताबाई पत्नी मदनलाल चौहान निवासी टाटा नगर गली नंबर चार की जान चली गई। उनके पति मदनलाल चौहान ने मीडिया को बताया कि पत्नी शांताबाई शुक्रवार शाम सात से साढे सात बजे के बीच घर के सामने नाले के पास बैठकर बाटी सेक रही थी। तभी दो सांड लडते हुए आए तथा एक सांड ने शांताबाई को नाले में गिरा दिया, इसके बाद सांड उनके ऊपर गिर गया। इससे शांताबाई को शरीर में अंदरूनी चोट आई और एक पैर फैक्चर हो गया।

शनिवार सुबह वे पत्नी को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे तो डाक्टर ने एक्सरे कराकर बताया कि सीधे पैर में फैक्चर है, इलाज में करीब 25 हजार रुपये खर्च होंगे। वे मजदूरी करते हैं, इस कारण उनके पास इतने रुपये नहीं थे। वे पत्नी को घर ले गए और दोपहर तीन बजे ट्रेन से इलाज के लिए पत्नी को बड़ोदरा (गुजरात) ले जाने वाले थे।

 

jtvbharat
Author: jtvbharat