
संजय आचार्य
खरसोद कला :- खरसोद कला
सलवा रोड़ पर आम के पेड़ के नीचे अज्ञात व्यक्ति की लाश देखकर लोगों ने भाटचलाना थाना पुलिस को सूचना की ।पुलिस की विवेचना में पाया गया कि मृतक शैलेंद्र परिहार रावदिया पीर का निवासी है। पूर्व रिटायर्ड शिक्षक मोहनलाल परिहार के पुत्र है। शैलेंद्र परिहार शराब का आदी था और वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी होने के कारण शैलेंद्र परिहार का शरीर -शराब व गर्मी सहन नहीं कर पाया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। भाटपचलाना पुलिस ने मर्ग कायम कर बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिवारजन को अंतिम संस्कार हेतु सौंपेंगे।