57 सीटों पर वोटिंग कल : मोदी, कंगना, रवि किशन मैदान में

लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज में 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। 2019 में इन सीटों में से सबसे ज्यादा भाजपा 25, TMC 9, बीजद 4, JDU और अपना दल (एस) 2-2, JMM महज 1 सीट जीत सकी थी। कांग्रेस को केवल पंजाब की बदौलत 8 सीटों पर जीत मिली थी। इस फेज में PM मोदी, 3 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, रविशंकर प्रसाद और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं। वहीं एक्टर कंगना, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं।

jtvbharat
Author: jtvbharat