ब्रिज से कूदा युवक

राजेन्द्र नगर में देर रात एक युवक गोपाल (26) पुत्र सीताराम चौहान निवासी बलवाड़ा ने राजेन्द्र नगर ब्रिज से कूदकर अपनी जान दे दी। वह यहां अपने जीजा के यहां के एक दिन पहले ही उपचार के लिये पहुंचा था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गोपाल के पिता की तीन माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह अपने पिता से काफी प्यार करता था। उनकी मौत के बाद वह डिप्रेशन में चला गया था।

jtvbharat
Author: jtvbharat