अल्प विराम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर-राज्य आनंद संस्थान द्वारा आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशिक्षु पटवारी प्रशिक्षण में अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आनंद विभाग की विभिन्न गतिविधियों जैसे-आनंद की ओर, शांत समय लेना, स्वयं से मुलाकात, आनंद कैसे बढ़ता है, कैसे घटता है तथा जीवन का लेखा जोखा सत्र आयोजित रहा। इस दौरान श्री संजय गुप्ता ने अल्प विराम का महत्व बताया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु पटवारियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।

jtvbharat
Author: jtvbharat