माहिष्मति साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती मनाई

भारतीय पत्रकार संघ महेश्वर ने की पुष्पवर्षा

संवाददाता रविन्द्र खाण्डेकर
महेश्वर – राजवाड़ा परिसर महेश्वर से देवी अहिल्या बाई की पालकी यात्रा शुरू हुई यात्रा पैदल होते हुए मुख्य मार्ग गांधी चौक शीतला माता चौक विजय स्तंभ चौक से होते हुए नगर के भवानी माता चौक पहुंची यहां पर देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यअर्पण किया गया इसके बाद यात्रा वापस राजवाड़ा परिसर के लिए रवाना हुई पूरे रास्ते मोतीचूर के लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया पालकी यात्रा पर नगर वासियों सहित भारतीय पत्रकार संघ व इलेक्ट्रोनिक मिडिया ग्रुप के पत्रकारों ने पुष्प वर्षा की, यह यात्रा खासगी ट्रस्ट द्वारा निकाली गई यात्रा का समापन देवी अहिल्या की राजगद्दी पर हुआ यहां पर विधायक राजकुमार मेव, विक्रम पटेल, शैलेंद्र जैन, मनोज पाटीदार द्वारा मां अहिल्या की राजगादी पर माल्य अर्पण किया गया यात्रा में नगर के गमान्य नागरिक एवं भारतीय पत्रकार संघ ( ए आई जी ) व इलेक्ट्रोनिक मिडिया ग्रुप महेश्वर के साथी उपस्थित रहे!

jtvbharat
Author: jtvbharat