*ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन 1 मई से 31 मई तक सहभागिता लेने वाले 263 खिलाडियों को मिले प्रमाण पत्र

(जीरापुर संवाददाता शिवम गुप्ता)
जीरापुर — खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण समापन समारोह के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संभागीय अधिकारी शर्मिला डाबर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विनोद चौधरी जिला योग प्रभारी महेश त्रिवेदी ने खेल के जादूगर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण के समापन अवसर पर संस्था प्राचार्य विनोद चौधरी ने खिलाड़ियों से कहा की शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल बहुत जरूरी है यह हमारी शिक्षा में एक महत्वपूर्ण कारक है इसके अलावा शिक्षा का लक्ष्य मानसिक नैतिक और शारीरिक विकास का सर्वांगीण विकास करता है खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है यदि हम रोज 1 घंटे खेल को समय दें तो हम कभी बीमार नहीं पड़ेंगे साथ ही हमारा शरीर स्वस्थ एवं मस्त रहेगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बांटे जिसमें 263 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र का लाभ मिला साथ ही सभी खिलाड़ियों को स्वपाहार भी करवाया गया सभी प्रशिक्षक को सम्मानित करते हुए उन्हें भी प्रमाण पत्र बांटे गए इस अवसर पर खेल विभाग जीरापुर की समनवयक आरती व्यायाम शिक्षक अतीक खान, अरविंद बंसल, योगेश तिवारी, मयंक भावसार, संगीता शर्मा, सीता सर्राफ, राजेंद्र त्रिवेदी, विजय सिंह चौधरी, ईश्वर सिंह रामलाल निहाल, भावसार, मोहित सहित सैकड़ो की संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat