ग्राम मेहगांव डेब में दो बाइकों की हुई भिड़ंत में 3 घायलों को बड़वानी भेजा एक की हालत नाज़ुक इंदौर रैफर

बड़वानी से रघुनाथ सेन की रिपोर्ट

शुक्रवार रात अंजड थाना क्षेत्र चकेरी ठीकरी हायवे ग्राम मेहगांव डेब के पुल पर दो बाइकों में आपस में जबरजस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दो बाइकों पर सवार युवा तिनकों की तरह रोड पर बिखर गए, मिली जानकारी अनुसार धनगर समाज की महेश्वर तक निकली बाइक रैली में शामिल होकर गणेश सिताराम धनगर उसका बेटा पृथ्वीराज पिता गणेश धनगर व लोभीराम धनगर एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव मंडवाड़ा आ रहे थे तभी सामने से एक बाइक पर आ रहे ग्राम बांदरकच्छ निवासी कान्हा पिता रमेश ओर कालुराम पिता अर्जुन की बाइक से चकेरी ठीकरी हायवे के मेहगांव डेब पुल पर इन दोनों की बाइकों में जबरदस्त भीडंत हो गई जिसके कारण रोड पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया गहमागहमी के बिच एक के बाद एक चार अलग-अलग एम्बुलेंस मौके पर पहुंची ओर घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया गया जिसमें सबसे अधिक चोटील गणेश धनगर कालुराम ओर कान्हा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलवाड़ा डेब से सिधे बड़वानी भेजा गया जहां से गणेश धनगर को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है वहीं कालुराम ओर कान्हा का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।तो वहीं पृथ्वीराज पिता गणेश का हाथ फ्रैक्चर हो गया है और लोभीराम धनगर को मामुली चोंटे आई है।

jtvbharat
Author: jtvbharat