
चुनाव प्रचार खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को कन्याकुमारी पहुंच गए। यहां प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे की ध्यान साधना जारी है।
शुक्रवार को पीएम मोदी की ध्यान साधना का दूसरा दिन है। भाजपा के एक्स हेंडल पर जारी वीडियो के अनुसार, पीएम मोदी ने अपने दिन की शुरुआत सूर्य अर्घ्य के साथ की। इसके बाद पीएम मोदी का मंत्र जाप जारी रहा। पीएम मोदी की 45 घंटे की यह साधना आज खत्म होगी। इस बीच, विपक्षी नेताओं की ओर से कटाक्ष जारी है।
इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी डाइट में नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों को ही शामिल किया है। ध्यान साधना में लीन पीएम मोदी के फोटो-वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष भड़क गया है। यहां देखिए फोटो-वीडियो और पढ़िए रिएक्शन्स
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी की ध्यान-साधना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ध्यान साधना करने या गंगा में डूबकी लगाने से ज्ञान नहीं आता है।
वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद ध्यान साधना करने वाले कहेंगे कि साधना में कोई कमी रह गई होगी, इसीलिए चुना में हार मिली।