
इकबाल हुसैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 01 जून, 2024:- शासन के निर्देशानुसार 5 जून पर्यावरण दिवस से 16 जून गंगा दशमी तक नमामि गंगे अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जल संरचनाओं के जीर्णोद्वार एवं मरम्मत कार्यों को पूर्ण किया जाना, जल संग्रहण संरचना के अन्तर्गत कैचमेण्ट क्षेत्र में अवरोध का चिन्हांकन, हाइड्रॉलिक गणना कर चेकडेम – स्टॉपडेम में गेट लगाना, जलसंरक्षण एवं जल पुनर्भरण से जुड़े कार्यो को कर उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण किया जाना है।
इसी अभियान की तैयारियों के सम्बन्ध में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया, जिसमे कलेक्टर नेहा मीना द्वारा बताया गया कि जिले में हाथीपावा पहाड़ी पर जनसहभागिता के माध्यम से वृक्षारोपण की कार्ययोजना बनायी गई जिसमे अभी तक 6000 रोपण की मार्किंग की जा चुकी है, 25000 रोपण का लक्ष्य निधारित किया गया है। इसी के साथ हाथीपावा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव पर कार्य जारी है। इसी के साथ जिले मे सीडबाल्स बनाये जाने हेतु जन अभियान परिषद का आरिएंटेशन कराया जा चुका है। वृक्षारोपण मे जिले की जलवायु के अनुरूप किस्मों का चयन किया गया है। इसी के साथ जिले की भूवैज्ञानिक संरचना को देखते हुए परकोलेशन टैंक और सोक पिट बनाये जाने हेतु प्रयास रत है नगरीय क्षेत्र के जल स्त्रोतो के संरक्षण हेतु तालाबों की पाल सृदृढिकरण किया जा रहा, माही और अनास नदी के कैचमेण्ट के विकास के लिए दीर्घकालिक प्रोजेक्ट बनाये जायेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि जिले में लगभग 4630 जल संरचनाएँ है जिसमे बाबड़ी, तालाबो और चेकडेम/स्टॉपडम के सम्बन्ध में जीर्णोद्वार के कार्य किये जाएंगे, जलसंरक्षण एवं जल पुनर्भरण से जुड़े कार्य किये जायेंगे, जिले स्तर पर एक मानिटरिंग सिस्टम भी बनाया गया है।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश वर्मा, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन विभाग श्री विपिन पाटीदार, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री जितेन्द्र मावी, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री सी.एस. अलावा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।