मतगणना 04 जून 2024 हेतु यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग प्लान

इकबाल हुसैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 01 जून, 2024:- पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 04 जून 2024 को स्थानीय पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में होना है।
देवझीरी फाटा से भारी वाहनो को झाबुआ शहर की तरफ प्रवेश बंद रहेगा ऐसे वाहन बाय-पास होकर रंगपुरा पुलिया से होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना में लगे अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहनो को निर्धारित पार्किंग स्थल क्र. 01 (पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी) के वाहन में खड़े करेंगे। राजनैतिक दल के प्रतिनिधि अपने वाहनो को पार्किंग स्थल क्र. 02 एवं 03 (राजनैतिक प्रतिनिधि) में पार्क करेंगे। पॉलिटेक्निक कालेज परिसर के मेन गेट से केवल पासधारी व्यक्ति के वाहन ही प्रवेश करेंगे। अनास नदी पुल होस्टल के सामने से मण्डी गेट जैन मंदिर तक का मार्ग वनवे (एकांकी) रहेगा। आमजनो हेतु मतगणना परिणाम देखने के लिये मण्डी में व्यवस्था की गई है अतः वे अपने वाहनो को मण्डी के अंदर निर्धारित स्थान पर खड़े करेंगे। यातायात पुलिस झाबुआ आमजनो से यह अपेक्षा रखती है कि उक्त व्यवस्था में सहयोग करें।
मतगणना स्थल पर प्रवेश करने वाले व्यक्तियो द्वारा ले जाये जाने वाले कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, एयरफोन, चाबी आदि) ले जाना निषेध है। इस हेतु मोबाईल व गाड़ी चाबी के लिये टोकन सुविधा उपलब्ध करायी गई है। जिसकी रसीद दो प्रतियों मे रहगी एक प्रति संबंधित को दी जायेगी एक प्रति हमारे पास रहेगी वापसी मे मिलान पर मोबाईल व गाड़ी चाबी प्रदान की जायेगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat