
▪️ कुल 14 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 5200/- रू का समन शुल्क किया शासन कोष में जमा।
▪️ शहर/ग्रामीण पुलिस द्वारा स्थाई /गिरफ़्तारी/जमानती वारंट तामील कराए।
▪️ संदिग्धों/गुंडा/हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर आरोपियों की चेकिंग के दौरान कुल 294 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।
शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु, उज्जैन पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गई।
जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रथक–प्रथक प्वाइंटों पर थाना यातायात प्रभारी, बी.डी.डी.एस.एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी, के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जा रही है। वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट,मोडिफाईड वाहन, वैध दस्तावेज न होने,बिना हेलमेट,ट्रिपल राइडिंग, नो पार्किंग, बिना सीटबेल्ट, बिना वर्दी के ई रिक्शा/ऑटो के वाहन चालकों के कुल 14वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 5200/-रू का समन शुल्क शासन कोष में जमा किया गया।
संदिग्धों/गुंडा/हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर आरोपियों की चेकिंग के दौरान कुल 13 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 151, 246 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 107,116, 35 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउंड ओवर किया गया।
शहर/ग्रामीण थाना पुलिस द्वारा 02 स्थाई वारंट,36 गिरफ्तारी वारंट, 85 जमानती वारंट तामील कराए गए।