
नीमच जिले के जीरन क्षेत्र के ग्वाल तालाब की मिट्टी अनुमति के नियमों के विपरीत निकल जा रही थी जिसकी शिकायत कलेक्टर महोदय तहसीलदार व खनिज विभाग व जनपद सीईओ को की गई शिकायतकर्ता अंकित जाट द्वारा की गई वही मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम ग्वाल तालाब तहसील जीरन के स्थित तालाब से मिट्टी निकल जाने के बाबत अनुमति.1-3-2024 से दिनांक 30 -6 -2024 तक अनुमति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच द्वारा प्रदान की गई थी और उक्त अनुमति इन शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए थे ग्वाल तालाब में जहां पर पूर्व में मिट्टी निकल जाने से गड्ढे से मिट्टी निकाली जावेगी उसके अलावा तालाब की भूमि से मिट्टी नहीं निकाली जावेगी परंतु नियमों को ताक में रखकर वर्तमान में तालाब की अन्य जगहों से मिट्टी निकाली जा रही है वह विक्रय की जा रही है इसके अलावा तालाब की पाल को भी तोड़कर मिट्टी निकाली जा रही है और करीब 20 से 30 फीट गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं वही लाल मिट्टी के साथ-साथ व्हाइट मिट्टी भी निकल जा रही है जो अनुमति के विपरीत हैं इसी बात को लेकर शिकायत की गई थी जिसको जनपद सीईओ ने मामला संज्ञान में लते हुए ग्वाल तालाब पर पहुंचकर अवैध तरीके से मिट्टी निकाली जा रही थी जिसको रोकने के लिए निर्देशित किया है