
इंदौर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली एक नव विवाहिता बैंककर्मी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मायके पक्ष का आरोप है बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने शव जिला अस्पताल भेजा है। सोमवार सुबह यहां जिला अस्पताल परिसर में नवविवाहीता के पति ओर ससुराल के लोगो के साथ जमकर मारपीट की गई। पति ओर अन्य लोग बचने के लिये अस्पताल के अंदर भागे तो उन्हें भी पीटा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। राजेन्द्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंकिता (22) पति प्रणय जायसवाल निवासी वीआईपी परस्पर नगर ने रविवार को फांसी लगा ली। ससुराल के लोग उसे उतार कर सीधे यूनीक अस्पताल ले गए। इधर, मायके के लोगों को दो से तीन घंटे बाद जानकारी दी गई। अंकिता बैंक में नौकरी करती थी। पति भी बैंक में है। परिवार में सास-ससुर और देवर हैं। उनका बच्चा नहीं है।
मायके वालों ने बताया कि अंकिता और प्रणय की शादी 2021 में हुई थी। दोनों के बीच अनबन रहती थी। अंकिता के मायके पक्ष के लोग झिरन्या खरगोन के रहने वाले है। उसके पिता अनाज व्यापारी है।
जिला अस्पताल में जमकर मारपीट
अंकिता की मौत से नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर मारपीट की। इस दौरान कार के कांच फोड़ दिए गए। अंकिता के ससुराल पक्ष के लोग जैसे तैसे यहां से जान बचाकर भागे है। सूचना के बाद यहां पुलिस की टीम पहुंची है। अंकिता के मायके पक्ष के लोग पति ओर अन्य लोगो को जान से मारने की धमकी देते रहे।