
(भूपेंद्र यादव)
खण्डवा/ बीड़। पूर्व से ही विवादो में घिरी हुई ग्राम पंचायत बीड़ एक बार फिर से सुर्खियों में आई है, अबकी बार फिर सचिव ने घोटाले को अंजाम दिया है। जिसमे उसने पंचायत के खाते से दो लाख रुपए से अधिक का भुगतान पंचायत संरपच सचिव ने पंचायत खाते से निकाल कर दिए खर्च ग्राम बीड़ में अतिक्रमण की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई जहां पंचायत सचिव ने टूटे अतिक्रमण से निकले मटेरियल को फेंकने के लिए पंचायत के खाते से ₹200000 से अधिक की राशि का खर्च बता दिया परंतु मौके पर कहीं दुकानदार स्वयं अपना टूटे अतिक्रमण का मटेरियल फेक चुके हैं और पंचायत उसे ₹200000 से अधिक की राशि से फेंकना बता रही है वास्तविक स्थिति में कई जगह पर टूटा मटेरियल यथा स्थिति पर रखा गया है जो अभी तक नहीं उठा है पर सचिव गफ्फार को राशि को निकालने की इतनी जल्दी की कार्य हुआ नहीं भुगतान पहले निकाल लिया जिसके एक भी बिल वाउचर उपलब्ध नहीं और हर बार एक ही शब्द कहने वाले सचिव गफ्फार खान मेने बीड़ छोड़ने का लिख दिया कहते हैं पर बीड़ पंचायत से 15 साल का इतना लगाव की जाते नहीं है अपने अधीन जनपद पंचायत पुनासा में भी इतनी तगड़ी सेटिंग है कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी बातों से गुमराह कर देते हैं पर शायद वरिष्ठ अधिकारी भी कैसे गुमराह हो जाते हैं यह सोचननिय प्रश्न है 15 लाख रुपए से अधिक की राशि का आहरण हो चुका है जिसकी शिकायतें अनेक बार होने के बाद जांच टीम अभी तक जांच प्रतिवेदन शिकायतकर्ताओं को नहीं दे पाई है 181 पर भी अनेक शिकायत चल रही है देखा जाए तो मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन भी अपने आप में एक गुमराह होकर रह चुकी है अब देखना यह होगा कि लगातार शासकीय राशि का अहरण इस प्रकार होता रहेगा और जवाबदार इन सरपंच सचिव को बचाने का प्रयास कब तक करते रहेंगे।
इस संबंध में पुनासा सीईओ रीना चौहान को अवगत कराया जहां उन्होंने सचिव को लाईन पर रहकर जानकारी दिलाईं जानकारी देने में माहिर सचिव गफ्फार खान टालमटोल करते 2 लाख 39 हजार की राशि निकाल सफाई और टूटे अतिक्रमणों के मेटेरियल में खर्च बता दिया ।