कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

इकबाल हुसैन जिला ब्यूरो
झाबुआ 12 जून, 2024:- कलेक्टर नेहा मीना द्वार  बुधवार को प्रातः 10.30 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई।
कलेक्टर द्वारा बैठक में समयावधि पत्रों के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। जिसमें पी एच ए विभाग को नल जल योजना के कार्यों व शिकायतों को गंभीरता से लेकर उन्हें निराकृत करने के निर्देश दिए। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग को दिव्यांग व्यक्तियों के आधार ईकेवायसी करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को ईकेवायसी से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। भूमि आवंटन से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई । जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। सी.एम. हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में किए जा रहे कार्य के लिए प्रशंसा की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि 16 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत “गंगा दशहरा कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों को इसमें सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री एस.एस. मुजाल्दा,  संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर विश्वकर्मा एवं अन्य विभागीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat