थाना माकड़ोन पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध दर्ज़ प्रकरण में किया इज़ाफा धारा 307 आईपीसी।

???? आरोपियो के विरुद्ध गाली-गलौच, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के तहत् था प्रकरण दर्ज़।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने एवम् अपराधो की रोकथाम हेतु निर्देषित किया गया है।
इसी क्रम में फरियादिया द्वारा थाना माकड़ोन में आरोपियों केसर सिहं पिता भागीरथ कुमावत निवासी लसुल्डिया अमरा माकडोन उज्जैन तथा संजय उर्फ़ संजू पिता केसर सिहं निवासी लसुल्डिया अमरा माकडोन उज्जैन के विरुद्ध गाली-गलौच, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने पर रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गई थीं, जिस पर थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थीं, इस बीच फरियादिया का हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा था जहां डॉक्टर द्वारा चोट का जानलेवा होना बताया गया।
उक्त तथ्यों पर से थाना माकड़ोन पुलिस द्वारा आरोपीयों के विरुद्ध दर्ज़ प्रकरण में धारा 307 आईपीसी का इज़ाफा किया गया तथा आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी श्री रामकुमार कोरी, उपनि. लाल चंद शर्मा, आरक्षक 246 राजेंद्र एवम् सैनिक 1209 अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही ।

jtvbharat
Author: jtvbharat