सिक्के चलाने हेतु ग्राहक पंचायत की पहल

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला पन्ना द्वारा एक व दो रूपये के सिक्के प्रचलन में लाने का मुद्दा उठाया गया I

पन्ना जिले में हो रही भारतीय मुद्रा की अवमानना।

अपर कलेक्टर के माध्यम से कलेक्टर को सोपा ज्ञापन।

जिले में जन जागरूकता लाने की प्रशासन से की मांग।

पन्ना – अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला पन्ना के अध्यक्ष श्री मुकेश विश्वकर्मा जी द्वारा बताया गया कि व्यापारी व बैंक संस्थाओं द्वारा सिक्के न लेने के कारण मुद्रा की बर्बादी , कालाबाजारी व महंगाई वृद्धि जैसी समस्याओं का सामना ग्राहकों को करना पड़ रहा हैI
ग्राहक पंचायत द्वारा इस विषय हेतु 4 महीनों से पूरे संभाग में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
पन्ना जिले में 1 और 2 रूपये के सिक्के प्रचलन में न होने की वजह से आम आदमी को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पन्ना द्वारा प्रशासन से या मांग की गई कि बैंकों,नगर पालिका परिषद , नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में विभिन्न प्रचार प्रसार के माध्यम से जन जागरूकता लाने का प्रयास किया जाए, पन्ना नगर में एलाउंसमेंट के माध्यम से बाजार में प्रतिदिन 1 व 2 रुपए के सिक्के लेनदेन के लिए प्रचार प्रसार कराया जाए।
जिस क्रम में पन्ना जिले के जिला प्रशासन से जन जागरूकता के कार्यक्रम करने हेतु अपर कलेक्टर के माध्यम से जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया I
ज्ञापन में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत सह- संगठन मंत्री गौरव सिंह भदोरिया जी की उपस्थिति सहित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला सचिव त्यागी फूल सिंह जी एवं उपाध्यक्ष(अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पन्ना)
संदीप पांडे जिला उपाध्यक्ष, चक्रेश जैन,विनोद जड़िया,आशु जैन, अजय द्विवेदी ,मदन शर्मा , बद्री प्रसाद अनुरागी,लक्ष्मी नारायण चिरौलिया,बीरेंद्र यादव, केसरी सिंह सेंगर,स्वामी विजय मनोज कुमार प्रजापति,, इलियास खान आदिल बेग, मनोज अनुरागी एवं अन्य समाज के वरिष्ठ लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat