मुकेश देवड़ा अध्यक्ष बने

लायंस क्लब बुरहानपुर का शपथ विधि समारोह सम्पन्न

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर नि.प्र .- लायंस क्लब बुरहानपुर पिछले 55 वर्षो से सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्यो का निर्वहन करते हुए इसी क्रम को निरतर आगे बढाते हुए इस वर्ष मुकेश देवड़ा नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोनीत किये गये l पूर्व अध्यक्ष लक्षमण मित्तल ने बताया की कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के सानिध्य में एवं मुख्य अतिथी व शपथ अधिकारी कुलभूषण मित्तल गेट एरिया लीडर इंदौर , पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ आई एल मूंदड़ा , द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी धार ,अध्यक्ष मुकेश देवड़ा तथा सचिव डॉ राजेंद्र चापोरकर , कोषाध्यक्ष पुष्पा मूंदड़ा एवं पदाधिकारी व् कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की l साथ ही नये 10 सदस्यों को भी शपथ ग्रहण करवाई l कार्यक्रम के अंत डॉक्टर एवं सी ए दिवस के उपलक्ष पर शहर के 21 डॉक्टर एवं 5 सी ए का स्वागत कर शाल श्रीफल से सम्मान किया गया l
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश देवड़ा का शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाए मारवाड़ी युवा मंच , राजस्थानी समाज . रोटरी क्लब , अग्रवाल सेवा समिति ट्रस्ट , तेरा पंथी युवा परिषद ,माहेश्वरी प्रगति मंडल ,अग्रवाल समाज बुरहानपुर मिडिया प्रभारी रामकुमार अग्रवाल तथा शहर के प्रमुख उद्योगपति एव समाजसेवियों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का पुष्पहार व् पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवं उन्हें बधाई प्रेषित की l कार्यक्रम का सफल संचालन भरत रावल ने किया एवं सभी गणमान्य नागरिको आभार अजय जोशी ने माना l

jtvbharat
Author: jtvbharat