उकावद चौकी हमले के मामले में फरार 5-5 हजार के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार

जिला ब्यूरो चीफ राजेश माथुर गुना। जिले की मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा उकावद चौकी मामले में फरार 5-5 हजार के तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है| उल्‍लेखनीय है कि 1 जुलाई की रात जिले के मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र की उकावद चौकी पर रिपोर्ट करने आये फरियादी पक्ष के लोगों के साथ आरोपी पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट कर लूटपाट किये जाने के साथ ही चौकी में तोड़फोड़ की गई थी । उपरोक्‍त घटनाक्रम को लेकर आरोपी पक्ष के 12 नामजद एवं 10-15 अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मधुसूदनगढ़ थाने पर अलग-अलग दो अपराध दर्ज किये गये थे, जिसमें पहला अपराध फरियादी सीताराम पुत्र रामकिशन गुर्जर उम्र 28 साल निवासी ग्राम हरिपुरा की रिपोर्ट पर अप.क्र. 133/24 धारा 109(1), 310(2), 311, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस तथा दूसरा अपराध प्रधान आरक्षक सुरेन्‍द्र सिंह रघुवंशी, चौकी उकावद की रिपोर्ट पर अप.क्र. 134/24 धारा 132, 221, 191(2), 191(3), 190, 324(3), 324(4) बीएनएस के तहत दर्ज किये गये थे ।
चौकी परिसर में घटित उपरोक्त घटनाक्रम को गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा गंभीरतापूर्वक लेकर प्रकरणों के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश में लगाया गया था । आरोपियों की तलाश के क्रम में 6 जुलाई को पुलिस द्वारा तीन आरोपियों महेन्‍द्र साहू, विशन सिंह लोधी एवं पहलवान भील को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा फरार 9 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर 05-05 हजार रूपये का इनाम उदघोषित कर आरोपियों को जल्‍द से जल्‍द से गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये । निर्देशानुसार मधुसूदनगढ़ थाना इंचार्ज उपनिरीक्षक संदीप यादव एवं उनकी टीम द्वारा प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश में सघन दविशें दीं जा रहीं हैं । जिसके परिणामस्‍वरूप मंगलवार को फरार तीन और आरोपियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्‍त सूचना पर मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में फरार 05-05 हजार के तीन इनामी आरोपी हिम्‍मत सिंह पुत्र लक्ष्‍मीनारायण लोधी निवासी ग्राम अगरपुरा लाछौनी हाल उकावद थाना मधुसूदनगढ़, बबलू उर्फ रामबाबू पुत्र देवी सिंह गुर्जर एवं दीपक पुत्र देवी सिंह गुर्जर निवासीगण ग्राम उकावद थाना मधुसूदनगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस टीमों द्वारा फरार शेष आरोपियों की सघनता से तलाश की जा रहीं हैं ।
मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना इंचार्ज उपनिरीक्षक संदीप यादव, उकावद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेन्द्र परिहार, उपनिरीक्षक पंजाब सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, आरक्षक शैलेष सिंघल, आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पारस, आरक्षक संजय लखन, आरक्षक लोकेन्द्र यादव, आरक्षक विनीत मौर्य एवं बीनांगज चौकी से प्रधान आरक्षक अमर सिंह कुशवाह, आरक्षक राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक प्रवीण मीना तथा सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया की विशेष भूमिका रही है । गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी पर उद्घोषित इनाम राशि से उक्त टीम को पुरुष्कृत किया जावेगा ।

jtvbharat
Author: jtvbharat